जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया - DIGITAL MIRROR

ADVERTISMENT

BREAKING

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

 


                          जबलपुर,-

       जिले में अमृत सरोवर योजना के तालाबों का निर्माण होने से जल का संचय होगा और लोगों को निस्तार के लिए भरपूर पानी मिलेगा। इसी प्रकार से गॉंव-गॉंव को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिये सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण कर आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाई जायेगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयति सिंह ने रविवार को जनपद पंचायत शहपुरा के ग्राम पंचायत सुखा,कटोरी, नया नगर, बिल खरवा और कैथरा का भ्रमण कर उक्त निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर, एप्रोच सड़क सुदुर ग्राम संपर्क सड़क, ऑगनबाड़ी केन्द्र चेक डेम निर्माण और पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक पूरा करने को कहा। विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। जिससे निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण किया जा सके। उन्होंने निर्माण कार्यों की मजदूरी और अन्य मदों का भुगतान नियमित रूप से करने को कहा। कार्य स्थल पर मजदूरों की सुविधाओं के मापदंडों का पालन करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Pages