शाला स्तरीय मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2023 का आयोजन - DIGITAL MIRROR

ADVERTISMENT

BREAKING

शाला स्तरीय मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2023 का आयोजन

 जबलपुर-

मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जिला, पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद एवं स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से मध्यप्रदेश के समृद्धशाली इतिहास, परम्पराओं ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक समृद्धि महापुरूषों, पर्यटन महत्व को संभावनाओं आदि से छात्रों को अवगत कराने तथा पर्यटन के माध्यम से जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज का आयोजन दो चरण में होगा। प्रथम चरण जिला स्वयेय होगा, जिसमें क्विज हेतु जिले के समस्त पंजीकृत स्कूलों की टीम द्वारा भाग लिया जायेगा। जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों द्वारा अपनी टीम का पंजीन कराया जा सकेगा। द्वितीय चरण राज्य स्तरीय होगा, जिसमें प्रथम चरण में प्रत्येक जिले की विजेता टीम द्वारा भाग लिया जायेगा।



पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 9 वी से 12 तक के विद्यार्थी (छात्र-छात्राएँ) भाग सकेंगे। प्रदेश के ऐसे समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालय जो राज्य बोर्ड, केन्द्रिय बोर्ड अथवा अन्य शिक्षा बोर्ड, जिसमें 09 वी से 12 वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के इच्छुक विद्यालयों द्वारा अपने स्कूल के 09 वी से 12 वी तक के विद्यार्थियों की 03 सदस्यीय टीम का गठन किया जावेगा। टीम गठन का दायित्व विद्यालय प्राचार्य/प्रबंधन का होगा, जिस हेतु विद्यालय प्राचार्य प्रबंधन द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रश्न माला एवं क्विज के माध्यम में तीन श्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन कर टीम गठित की जायगी।

विद्यालय प्राचार्य/प्रबंधन द्वारा क्विज प्रतियोगिता हेतु टीम का पंजीयन 20 जून 2023 से 08 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। जिसकी लिंक https://www.mptourism.com/tourismquiz2023/schools/ पर है। अंतिम तिथि 08 जुलाई 2023, सांय 05:30 बजे के बाद कोई भी प्रविष्टि स्वीकार नहीं होगी, ऑनलाईन पोर्टल स्वतः बंद हो जाएगा।

जिला स्तर पर दो चरणों में प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रथम चरण में लिखित प्रश्न पत्र के हल करने के पश्चात सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों जिले को 06 टीमों को द्वितीय चरण ऑडियो विजुअल राउंड में प्रवेश दिया जावेगा। जिला स्तर पर ऑडियो विजुअल राउंड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली (प्रथम स्थान) टीम राज्य स्तर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता के लिए पात्र होगे। मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2023 जिला स्तर पर दिनांक 27 जुलाई, 2023 दिन गुरुवार प्रात: 09:30 बजे से सांय 05:30 बजे तक आयोजित की जायेगी।

Pages