बजट सत्र में बोले सीएम जयराम- अब प्रदेश में नहीं दिया जाएगा सेवा विस्तार - DIGITAL MIRROR

ADVERTISMENT

BREAKING

बजट सत्र में बोले सीएम जयराम- अब प्रदेश में नहीं दिया जाएगा सेवा विस्तार


हिमाचल में अब पुन: रोजगार और सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा सिर्फ विशेष परिस्थितियों में ही सेवा विस्तार दिया जाएगा। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।


 

आने वाले समय में इस मसले को गंभीरता से देखा जाएगा। वहीं भोजनकाल के बाद आज सदन में आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी रखी जाएगी। इसमें हिमाचल प्रदेश का आर्थिक आकलन होगा। प्रति व्यक्ति आय कितनी घटी-बढ़ी यह सब स्पष्ट होगा।

सदन में खेल नीति पर चर्चा के दौरान कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर को निशाने पर ले लिया। कांग्रेस विधायक सुखविंदर सुक्खू, राजेंद्र राणा ने कहा कि एक ही आदमी का सब खेल संगठनों पर कब्जा सही नहीं है। कांग्रेस विधायकों ने प्राइवेट मेंबर्स डे पर राकेश जम्वाल के संकल्प प्रस्ताव पर सीधा निशाना साधा। कहा कि खेल नीति लाई जाए और सरकारी हस्तक्षेप बढ़ाएं।


Pages